Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियां का डीएम अनुज झा ने लिया जायज़ा

 


 वासुदेव यादव

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को दोपहर अयोध्या में राम कथा पार्क, हेलीपैड स्थल व अन्य स्थानों का भ्रमण कर दीपोत्सव 2020 की तैयारियों का जायजा लिया।

 यहां पर राम कथा पार्क में मीडिया बंधुओं, साधू-संतो व अन्य विशिष्ट अतिथियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने हेतु सीटिंग प्लान के संबंध में  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री झा ने कहा कि इस बार 3 दिनों तक दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि समय से सबको कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया है। लापरवाही बरदास्त नही की जाएंगी। दीपावली का पर्व अयोध्या में सहर्ष शांतिपूर्ण ढंग से मनेगी। यह परम्परागत आयोजन है। जिसमें सबकी जिम्मेदारी पुरवत तय की जा चुकी है। अयोध्या राम की पड़ी सरयू तट राम कथा पार्क पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। तीन दिनी आयोजन में बहुत से कार्यक्रम तय है। सब होगा अपने निश्चित समय से, अतः तैयारियां की जा रही है। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर डॉक्टर वैभव शर्मा, अयोध्या सीओ आरके राय, कोतवाल आशुतोष मिश्र, नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र, लक्ष्मनघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। 

राम नगरी अयोध्या में सीएम योगी का यह चौथा दीपोत्सव है। इस बार सरयू घाट के पुराने पुल पर लगेंगे मीडिया कर्मियों के  सभी ओबी वैन।  सूचना अफसर डॉ मुरली सिंह द्वारा बताया गया है कि रामकथा संग्रहालय में बनाया जाएगा मीडिया सेंटर। सभी प्रमुख मीडिया कर्मियों को जारी होंगे पास। जिला प्रशासन जारी करेगा पास। मीडिया कर्मियों को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन। डीएम अनुज झा ने जारी किया आदेश। पर्यटन विभाग, संस्कृत विभाग, सूचना विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगम व अन्य विभाग 11 नवंबर तक पूरा कर ले अपने सभी काम। अयोध्या में इस बार 13 नवंबर को है दीपोत्सव।

राम लला परिसर में भी मनेगी दीपावली

रामलला परिसर में पहली बार दीपावली भव्य रूप से मनाई जाएगी। यहां पर सीएम योगी दीप जलाएंगे। अतः तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जारी है। अतः यहाँ पर भव्यतम दीपावली मनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे