Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्री गणेश जी की कृपा से इस राशि का चमकेगा भाग्य, जानें 4 नवम्बर को क्या कहती है आपकी राशि।।



  श्री गणेशाय नमः
      आज का पंचांग
     04 नवम्बर 2020
तिथि चतुर्थी - 29:17:03 तक
नक्षत्र मृगशिरा - 28:51:12 तक
करण बव - 16:25:06 तक, बालव - 29:17:03 तक
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण
योग परिघ - 06:36:10 तक
वार बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:35:38
सूर्यास्त 17:33:28

🌔चन्द्र राशि वृषभ - 15:43:41 तक
चन्द्रोदय 20:11:59
चन्द्रास्त 09:39:59

🪐संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:57:50

🥎अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 11:42:37 से 12:26:28 तक
कुलिक 11:42:37 से 12:26:28 तक
कंटक 16:05:45 से 16:49:36 तक
राहु काल 12:00:00 से 13:30:00तक
कालवेला / अर्द्धयाम 07:19:29 से 08:03:20 तक
यमघण्ट 08:47:12 से 09:31:03 तक
यमगण्ड 07:57:51 से 09:20:05 तक
गुलिक काल 10:42:19 से 12:04:33 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत कोई नहीं

दिशा शूल उत्तर

💥ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

🌙चन्द्रबल
वृषभ, कर्क, सिंह,
पं.आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र....
पं•आत्माराम पाण्डेय
पं•आत्माराम पाण्डेय

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार बुध को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में इन्हें बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान श्री गणेश जी हैं।


आज का राशिफल

1. मेष राशि -
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। कोई आपका अपना ही आपको परिवार से दूर करना चाहता है। मेहमानों के आगमान की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने का विचार सार्थक होता नज़र आयगा, लाभ होगा।

2. वृषभ राशि -
समय श्रेष्ठ है, आज नये अनुबंध होने की संभावना के बीच जो भूमि आप ने क्रय की है वो आप को खूब फलेगी। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। लेकिन, पैसों का लेन देन आज संभल कर करें।

3. मिथुन राशि -
आपने कार्य के प्रति गंभीर होते हुए समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

4. कर्क राशि -
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

5. सिंह राशि -
दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। लेकिन, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

6. कन्या राशि -
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

7. तुला राशि -
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है लेकिन, राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

8.वृश्चिक राशि -
आपको आज अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहे। योजनाए अधूरी रहेगी।

9. धनु राशि -
यह मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपने कॅरियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।

10. मकर राशि -
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आज लेन देन में सतर्क रहे। आज कोई विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यो में गति आएगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापरी भारी लाभ कमा सकते हैं।

12. मीन राशि -
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती हे। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानो में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे