Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR... देवीपाटन मंदिर पर जलाये गए 11 हजार दीप




अखिलेश्वर तिवारी/अश्वनी गुप्ता
जनपद बलरामपुर में दीपावली के शुभ अवसर पर शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर पर 11000 मिट्टी के दीप जलाकर दीपावली मनाई गई। मंदिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी ने इस अवसर पर थारू जनजाति एवं गरीब, असहाय निर्धन परिवार के बच्चों को मिठाई एवं आतिशबाजी का समान देकर उनके साथ फुलझड़ी जलाकर दीपावली का पर्व मनाया ।


जानकारी के अनुसार अयोध्या के बाद शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक ऐसा मंदिर रहा जहां 11000 दीप जलाकर परम्परा के अनुसार पूरे विध विधान से मंदिर महन्त मिथलेश नाथ योगी ने उपस्तिथ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ एवं मंदिर प्रशासन के कर्मचारियों ने थारु जनजाति एवं असहाय निर्धन बच्चों को मिठाई एवं आतिशबाजी का सामान देकर उनके साथ फुलझड़ी जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर देवी पाटन मंदिर महन्त मिथलेश नाथ योगी ने कहाँ कि "सर्वे भवंतु सुखिनः"के मंत्र को हम साकार करते हुए संपूर्ण जगत में सब सुखी रहे सब स्वस्थ की कामना करते हैं। दीपावली पर्व खुशियों का त्योहार है लोगो को अपने अंदर की बुराइयों को दूर करते हुए मानसिक एवं सामाजिक समरसता को बनाये रखने में योगदान देना चाहिए। जिस प्रकार भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण जी के आगमन पर पुरे अयोध्या को और आस पास के क्षेत्रो को दीपमालाओ से सजाया गया था| उसी तरह आज भी पौराणिक परम्परा को जीवंत रखने के प्रयास में ये कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सभी के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए माँ लक्ष्मी स्वरूपा पाटन पाटेश्वरी माता सभी को उन्नति प्रदान करें।उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहाँ की सभी लोग कोरोना महामारी के दृष्टगत सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आगामी सभी उत्सव एवं त्यौहार बेहद सतर्कता से मनाए। इसके पहले देवीपाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी ने सर्वप्रथम मां पाटन पाटेश्वरी का दर्शन पूजन करने के बाद माँ के दरबार में दीप दान किया उसके पश्चात गुरु गोरक्षपीठ की पूजा कर भाजपा के सदर विधायक पलटू राम एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ दीपो का प्रज्ज्वलन किया। जिसके पश्चात मंदिर के पूरे परिसर में दियों एवं दीप मालाओं को जलाने में मंदिर प्रशासन के कर्मचारी कार्यकर्ताओ सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। देवी पाटन पुरोहित पंडित मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी ने पूरे विध विधान से पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू सिंह, राम प्रताप सिंह, सरदार परमजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडे, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद, उप निरीक्षक आरके वर्मा युवा नेता व मण्डल कोषाध्यक्ष उमंग लाठ, विश्राम सिंह सभासद राजू कश्यप मंदिर सेवादार अरुण गुप्ता, श्याम तिवारी, अनिल सोनी, राहुल, गोल्डी पाल, आलोक गुप्ता, स्वामीनाथ गुप्ता मनीष त्रिपाठी प्रशांत व मंगल सिंह सहित सैकड़ों अनुयायी सम्मलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे