Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मंडी शुल्क घटाए जाने का स्वागत


अश्वनी गुप्ता/अजीत श्रीवास्तव

जनपद बलरामपुर मे तहसील तुलसीपुर के नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुखिया द्वारा किसानों एवं मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों के मंडी शुल्क 2% से घटाकर 1% किए जाने की सराहना की है।


जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधा देने व वहां पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के मंडी शुल्क 2% से घटाकर 1% किए जाने का नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया है । जबकि विकास शुल्क 0.5% देय होगा। नगर उद्योग व्यापार के महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल के केन्द्रीयनेतृत्व द्वारा मंडियों के अंदर व्यापार पर मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही थी। प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क में कमी किए जाने से व्यापारियों को कुछ राहत मिली है। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जी आर्य, श्याम बिहारी अग्रहरि, भगौती सिंह, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र वर्मा, दीपक चौरसिया, गुरुमुख सिंह, अरविंद गुप्त, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल व संजय कमला, मुजीब अल्वी, रिज़वान बबलू सहित तमाम लोगों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे