Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA: अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल:



ओ• पी• भारती
वजीरगंज : स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के सेहरिया निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू सिंह (21)को मंगलवार को अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी के अनुसार गोलू गाँजा ले कर तुर्काडीहा बाजार जा रहा था। उसने वजीरगंज से झिलाही मार्ग पर सेहरिया मोड़ पर पुलिस की जीप खड़ी देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़ाकर संदिग्ध परिस्थितियों में उसे पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान 1 किलो 660 ग्राम गांजा तलाशी के दौरान बरामद हुआ झोले में रखे गांजा को लेकर पुलिस थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर अभिषेक सिंह को पकड़ा गया है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल रवाना किया गया।गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल अरुण यादव, रविंदर यादव ,चंदन मिश्रा, बृजमोहन लोधी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे