Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Siddharthnagar:राजेश पाठक बने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान का गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष



हाड़ा विकास
बढ़नी। सिद्धार्थनगर
बढ़नी क्षेत्र के ग्राम सेवरा निवासी राजेश पाठक उर्फ पप्पू पाठक को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का गोरक्ष प्रांत का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उनका मनोनयन प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने शनिवार को गोरखपुर में गोरक्ष प्रांत के सम्मेलन में किया। भाजपा नेता राजेश पाठक के गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही, जिला अध्यक्ष भोले शंकर क्रांति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक, प्रमोद पाठक एडवोकेट, रामजी पांडेय एडवोकेट, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तिवारी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक प्रदीप कमलापुरी आदि ने बधाई दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे