Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: जमीन के पैमाइश के लिए रेट निर्धारित करते राजस्व निरीक्षक का वीडियो वायरल

 


गोंडा:  सीएम योगी के राज में भी भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है| बल्कि  भ्रष्ट अधिकारी इतने बेखौफ हो गए हैं कि निशुल्क सरकारी कार्यों की पूर्ति के लिए रेट निर्धारित कर दिए हैं| ऐसा ही रेट तय करते हुए एक  राजस्व निरीक्षक का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो


मामला मनकापुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र सिंह से जुड़ा है| वायरल हो रहे वीडियो में राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र सिंह जमीन पैमाइश के एवज में किसान को जो रेट बता रहे हैं उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे|

 वायरल हो रहे वीडियो में राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने किसान को बताए गए रेट में कहते है कि  मनकापुर क्षेत्र में पहली पैमाइश का रेट 8000,  बभनान क्षेत्र के लिए ₹14000 निर्धारित है| राजस्व निरीक्षक के अनुसार जिसमें तीन लेखपाल शामिल होते हैं जिन्हें ₹2000  प्रतिलेखपाल देय  होता है| राजस्व निरीक्षक के अनुसार रिश्वत के रुपए में उन्हें महज फाइल बनवाने के लिए ₹1000 ही प्राप्त होते हैं |

 शेष रुपए किसके जेब में जा रहा है इसका खुलासा होना भी लाजमी है|  फिर हाल यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा|

 वही इस प्रकरण में उप जिला अधिकारी मनकापुर हीरालाल ने कहा कि यदि ऐसा  है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे