Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गरीब जनकल्याण सेवा न्यास ने दिखाई दरिया दिली, भीषण ठंड से बचाव हेतु 251 गरीबो में बटवाये गर्म कंबल



वासुदेव यादव
अयोध्या। सरयू तट निकट सिद्धपीठ संकट मोचन रोकड़िया हनुमान मंदिर के महंत व गरीब जनकल्याण सेवा न्यास के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश दास महराज उर्फ वैद बाबा की ओर से दृष्टि दुमन पप्पू सेठ बॉम्बे की पावन स्मृति में 251 कम्बलों का गरीबो में वितरण किया गया। इससे पूर्व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन भी किया गया। 
  इस अवसर पर स्व. दृष्टि दुमन पप्पू सेठ के सुपुत्र देवेश दत्ताजी ने अपने पिता की पावन स्मृति में गरीबो, मजलूमों, निराश्रित, विकलांग, असहायों को 251 कम्बलों का वितरण किये। इस अवसर महंत ओम प्रकाशदास उर्फ वैद बाबा ने बताया कि गरीब जनकल्याण सेवा न्यास की ओर से गत 12 वर्षों से गरीबो को 1001 कम्बलों का वितरण भक्तो शिष्यों के सहयोग से वितरित किया जा रहा है। यह क्रम सतत जारी है। हर वर्ष 14 जनवरी खिचड़ी पर्व पर गरीबो को खिचड़ी प्रसाद, दक्षिणादि व कम्बलों का वितरण होता है। इस वर्ष भी होगा। साथ ही आलाव भी सरयू तीरे व सभी घाटो पर जलवाया जाता है। जिससे भक्त शिष्य, जीव जन्तु सबको लाभ व राहत मिलता है। श्री महंत ने कहा है कि अगले वर्ष से कम्बल का वितरण और पहले से ही शुरू कर दिया जाएगा ठंड को देखते हुए। न्यास के लोगो की राय है कि अगली बार 11 दिसम्बर से ही कम्बल का विरतण होगा। ताकि पूरी ठंड से गरीबो की बचत हो व राहत उनको मिल सके। वैद बाबा ने कहा कि  बॉम्बे के सेठ दृष्टि दुमन पप्पू सेठ जी नेक दिल इंसान थे। वे गरीब दीं दुःखी की सतत सेवा किए। उनकी कमी सबको खलती है। उनके व उनके परिजनों भक्तो व सब शिष्यों के सहयोग कम्बल का वितरण किया जाता है। हमारी संस्था गरीब जनकल्याण सेवा न्याय सदा गरीबो की मदद उत्थान हेतु ततपर रहती है। परमार्थ सेवा कार्य सबसे बड़ी सेवा है। दान पुण्य एक दूसरे जरूरत मन्दों की मदद सबको करना चाहिए। यह भी नारायण सेवा के तुल्य है। श्री महंत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ठंड से हर एक को बचाया जावे, अतः सतत सबको अलाव व कम्बल  उपलब्ध कराया जाता है। जब तक मेरा प्राण है हम सबके सेवा हेतु ततपर है। मानव को सदा एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। भगवान की कृपा व पुण्य से ही मानव का जन्म मिलता है। अयोध्या जैसी पावन पवित्र धाम में दान देने व करने से जीवन धन्य हो जाता है। भगवद प्राप्ति मिलती है। पुण्य लाभ बहुत ही खूब मिलता है। उन्नति तरक़्क़ी में भी काफी इजाफा हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे