Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

AYODHYA:गांव गांव जाकर सपाइयों ने किसानों को किया जागरूक



 वासुदेव यादव
 अयोध्या। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर महानगर कमेटी अयोध्या ने गांव गांव घर घर अभियान के तहत पद यात्रा कर मौजूदा केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में अन्नदाताओं को जागरूक किया।
  इसके बाद ग्राम मीरापुर दुआबा में महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव के संयोजन में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव जी व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम ने किया।
 श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा व विकास विरोधी है। पूंजीपतियों की गोदी में यह सरकार बैठी है। इस सरकार से आमजन परेशान है। 2022 में सपा को जनता  विजय श्री प्रदान करेगी। भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। 
 इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष नंदू गुप्ता जी ,पार्षद महेंद्र शुक्ला जी,साकेत महाविद्यालय अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव कान्हा जी , मो सलमान जी, अनुभव आनंद जी,अश्वनी यादव जी  मौजूद थे ।
किसानों में श्रीमती रामपति देवी, रामनिहाल यादव,श्रीराम निषाद,बलराम निषाद,शीतल प्रसाद यादव,बिहारी लाल यादव,बब्बू यादव,रामसरदार यादव,रेशमा, रीता,गुड़िया,आदि किसान मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे