Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR... किसानों की विरोधी, पूंजीपतियों के हितेषी है भाजपा सरकार


अखिलेश्वर तिवारी

जनपद बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर सपा नेताओं द्वारा जिले में किसान चौपाल व डेरा डालाे घेरा डालो आंदोलन किया जा रहा है। जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व पदाधिकारी गांवों में जाकर किसान हित की बात कर रहे हैं और दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को समर्थन देने की बात कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सपा नेता डॉ भानू त्रिपाठी ने अपने दर्जनो समर्थको के साथ विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के महराजगंज व बल्लीडीह तथा ज्योनार में किसान चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया। सपा नेताओ ने इस दौरान प्रदेश सरकार को तानाशाही बताते हुए 2022 में मौजूदा योगी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प दिलाया। डॉ भानू त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर करीब 40 किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार अभी भी चैन की नींद सो रही है। इस सरकार को किसानों से कोई मतलब नही है जबकि 80 प्रतिशत किसानों की आबादी देश में है। ये अडानी और अम्बानी की सरकार है। उन्होंने कहा कि अगर ये अन्नदाता हमारा पीड़ित होगा तो अडानी और अम्बानी के गोदाम खाली हो जाएंगे। हम किसानों की बात न कर सके इसलिए आंदोलन से पहले ही पूरे प्रदेश में सपा नेताओं को हॉउस अरेस्ट कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सपा कार्यकर्ताओं को जो उत्पीड़न कर रही है उससे कार्यकताओं का मनोबल और बढ़ रहा है । आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके द्वारा किये गए विकास कार्य के दम पर चुनाव लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाया जाएगा। जिला मंत्री नीरज शुक्ला ने चौपाल के दौरान कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है, सपा सरकार में कराए गए कार्यों का नाम बदलकर अपना पत्थर लगवा कर पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है। 2022 के चुनाव में इनके झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा, और जनता के दम पर आगामी चुनाव में यूपी की सत्ता अखिलेश यादव के हाथों में होगी, जिससे सभी वर्गों का सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान राजाराम गौतम, राधेश्याम वर्मा, नफीस मेकरानी, प्रधाने यादव, बिच्छु नेता, बड़कन बीडीसी विनय द्विवेदी वैभव पाठक रहमतउल्ला विजय यादव, श्याम कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, रामवृज, देवेश पाण्डेय, शानू, डब्लू उपाध्याय, अमन तिवारी व नितिन सहित तमाम कार्यकताओं ने चौपाल में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे