Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपाइयों ने एमएसपी लागू करने व धरनारत किसानों के समर्थन में निकाली रैली



बस्ती। आज बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने एमएसपी लागू करने व धरनारत किसानों के समर्थन में साथ ही साथ किसान बिल वापस लेने को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली।


हरदिया चौराहे से रैली में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार चौधरी जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रैक्टर रैली की सूचना पर पहुंचे बस्ती कोतवाल रामपाल यादव सहित पुलिसकर्मियों के साथ सपा नेताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे थे जबकि जिला प्रशासन उन्हें आगे जाने से रोक रहा था रैली आगे ले जाने की जिद पर अड़े सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, बृजेश मिश्रा, राम प्रकाश चौधरी, छोटे सिंह,अरविंद सोनकर, अभिषेक उपाध्याय सहित दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूर्व विधायक नंदू चौधरी जिला प्रशासन पर दोहरा मापदंड का रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कल मुख्यमंत्री की रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर लोग जा रहे थे तब तक जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की आज जब हम किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल रहे हैं तो पुलिस ने गिरफ्तार कर रही है लेकिन हम जिला प्रशासन के इस रवैए से डरने वाले नहीं हैं सरकार बिल को वापस नहीं लेती व किसानों की मांग मान नहीं लेती तब तक हम अपने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लगातार धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे