Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda news:सेवा करना ही मेरा लक्ष्य : विनोद शुक्ला



बीजेपी नेता विनोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत

अभिषेक मिश्रा
आर्यनगर, गोण्डा। बहराइच से किसान सम्मेलन में भाग लेने गोण्डा जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का कस्बा आर्यनगर चौराहे पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
   इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विनोद शुक्ला ने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति में आकर केवल सम्पत्ति अर्जन का कार्य किया और उद्योगपति बन गए, किंतु मैं पहला ऐसा उद्योगपति हूं जो समाज सेवक बना। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहें हैं और यदि वह विधायक बनते हैं तो नेता नहीं अपितु बेटा और भाई बनकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर संत ओमकार नाथ शुक्ला, मंगल शुक्ला, शिव शरण मिश्रा, राम मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, सुनील दुबे, प्रमोद मिश्रा, अशोक शुक्ला, कृष्ण कुमार तिवारी, पिंटू तिवारी, राम प्रकाश पांडे, पवन यादव, फूलचंद गौतम, निरंकार पांडे, राकेश दुबे, अंकित शुक्ला, अधिवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी, उदय राज पांडेय, उमाशंकर शुक्ल, अनुराग तिवारी, विनय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे