Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...संस्थापक सप्ताह प्रारंभ


अखिलेश्वर तिवारी
 बलरामपुर जिला मुख्यालय के एमएलकेपीजी कॉलेज के आदि संस्थापक महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन रंगोली, मेहंदी व आशुकविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।





जानकारी के अनुसार समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य डॉ सिंह ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रथम दिन का कार्यक्रम सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। रंगोली व मेहंदी डॉ रेखा विश्वकर्मा व आशुकविता डॉ तारिक कबीर के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। रंगोली के निर्णायक डॉ नीरजा शुक्ला, सीमा पाण्डेय व मणिका मिश्रा, मेहंदी के निर्णायक डॉ एस पी मिश्रा, डॉ नीरजा शुक्ला व सीमा सिन्हा तथा आशुकविता के निर्णायक डॉ चंद्रेश्वर पाण्डेय, अरुण प्रकाश पाण्डेय व विमल प्रकाश वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे