Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...देश के अंतिम गांव में कंबल वितरण


अश्वनी गुप्ता/अजीत श्रीवास्तव
जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर मुख्यालय स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महन्त मिथिलेश नाथ योगी भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में बसे देश के अंतिम गांव भुसहर फोगही के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित खिचड़ी सहभोज में पहुंचे। उन्होंने ठंडक से बचाव के लिए गांव के गरीब निर्धन परिवारों को कंबल वितरण किया। साथ ही श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर गांव के लोगों से चर्चा किया। इस अवसर पर पांच वर्षीय बच्ची सलोनी द्वारा थारू नृत्य प्रस्तुत किया गया।



जानकारी के अनुसार शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महन्त मिथलेश नाथ योगी भारत के अंतिम गांव भुसहर फोगही के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित खिचड़ी सहभोज में पहुंचे। महन्त मिथलेश नाथ योगी ने राम सीता तथा लक्ष्मण के चित्र पर माल्यार्पण किया। ग्राम वासियो द्वारा महंत का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान पर ग्राम वासियो से चर्चा किया। कार्यक्रम के दौरान गांव की नन्ही बच्ची सलोनी ने थारू नृत्य प्रस्तुत किया। सलोनी की नृत्य प्रस्तुति ने महन्त का मन मोह लिया। महन्त ने नृत्य के पश्चात बच्ची को स्नेहिल आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर तुलसीपुर के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, विजय सिंह, मंदिर सेवादार अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान परशुराम, संतोष कुमार, राम पुकार, धनीराम थारू, सुनील त्रिपाठी, अवनीश शुक्ला सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे