Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda news: प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारे में भजन,कीर्तन एवं लंगर का आयोजन



रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 354 वें पावन प्रकाश पर्व के मौके पर देर रात्रि तक गुरुद्वारा में लंगर के साथ शबद, कीर्तन चलता रहा। इस मौके पर ज्ञानी ने साहस, शौर्य, वीरता एवं त्याग के पर्याय, सिख धर्म के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के बारे में बताया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
इसमें हजूरी रागी जत्थे द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक शबद, कीर्तन, लंगर प्रसाद चलता रहा। शाम को छोटे नौनिहाल बच्चों द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के ऊपर बहुत ही सुंदर काव्य पाठ किया गया। जिसमें नगर के सभी सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा पूजा कैलाश बार की अध्यक्षा जूली सोनी, अनीता सोनी, श्रीमती शुक्ला, माधव, अनिल गुप्ता अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, ओम प्रकाश तिवारी संयोजक एबीवीपी, रविंद्र नाथ पांडेय जिला सह प्रमुख एबीवीपी, अमर सिंह महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा व अनुराग सिंह को भी अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 120 फिट निशान साहब की सेवा करने वाले अभिनव सिंह खालसा व गगन सिंह को रमनदीप सिंह लवी द्वारा जैकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रधान गुरुद्वारा
हरजीत सिंह, प्रबंधक जोगिंदर सिंह जानी, पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह, सोनू चावला, इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, मनोहर सिंह छाबड़ा, त्रिलोक सिंह सहित सिख संगत की मौजूदगी रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे