Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda news: समर्पण निधि में परमेश्वर सिंह ने समर्पित की सबसे अधिक राशि



ज्ञान प्रकाश/रजनीश कुमार
करनैलगंज(गोंडा)। विकास खंड करनैलगंज ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत बंदरे बाबा चौराहे पर राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यालय पर रामदास महाराज पुजारी हनुमान मंदिर एवं परमेश्वर सिंह सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज लोकसभा ने भगवान श्रीराम का माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना से किया। परमेश्वर सिंह ने लोगों को अधिक से अधिक राशि समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यह मंदिर जिस पीढ़ी के सामने बन रहा है वह इतिहास बनेगा। अवध प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख अरविंद कुमार ने कहा कि संपूर्ण भारत में समर्पण निधि कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही एकमात्र संगठन है जो अल्प समय में ही भारत के कोने कोने में सभी घर में जाकर श्री राम मंदिर के लिए समर्पण निधि जमा करने का आवाहन कर सकता है। सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार देना चाहिए कोई घर नहीं छूटे यह कार्य 15 फरवरी तक पूरा करना है। इस अभियान की शुरूआत संदीप सिंह भाजपा कार्यसमिति सदस्य ने 11 हजार की रसीद कटवा कर कर दी। इसी कड़ी में कुंवर बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा सरयू मंडल 11 हजार, गजाधर सिंह 5101 रुपये, दिलीप सिंह राठौर प्रधानाचार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसन पुरवा 5252 रुपए, अरविंद सिंह चंदेरिया, रमेश सिंह प्रधान लालेमऊ, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी प्रधान हरिगवा, सिद्धिनाथ प्रधान पूरे अजब आदि ने 51-51 सौ रुपये की राशि प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल व संचालन राघवेंद्र सिंह अभियान प्रमुख एवं कार्यक्रम की भूमिका अरुण शुक्ला जिला बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर देवेंद्र दीक्षित भाजपा मंडल अध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा, रणजीत सिंह, नीरज, जेपी तिवारी, योगेंद्र, हरिओम ओझा सह निधि प्रमुख, शुभम, प्रभाव दत्त दुबे, प्रदीप, दिलीप, डब्ल्यू मिश्र, राम सुंदर यादव आदि उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे