Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत



करनैलगंज(गोंडा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के गोंडा आगमन पर शिक्षक संघ इकाई करनैलगंज द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्रित होकर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के लखनऊ में संपन्न हुए प्रांतीय निर्वाचन में अर्जुन सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
इस पर गोंडा के जिला संगठन के साथ-साथ ब्लॉक संगठन के पदाधिकारियों सहित आम शिक्षकों ने खुशी व्यक्त किया एवं प्रांतीय संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्वाचन के पश्चात उनके प्रथम आगमन पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही। जिसने प्रांतीय उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गोंडा जिले के शिक्षकों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि वरिष्ठ शिक्षक का प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन हुआ है। अब जिले के शिक्षकों की समस्याओं एवं भावनाओं से प्रांतीय नेतृत्व को आसानी से अवगत कराया जा सकेगा। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, मंत्री विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बाबू लाल यादव, मानसिंह, यशपाल सिंह, हेवेन्द्र कुमार, रामसेवक, जयप्रकाश तिवारी, मनोज कुमार पांडे, राकेश सिंह, आलोक सिंह सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे