Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमेठी:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस टीम व अधिकारियों/कर्मचारियों को दी बधाई।

 

अलीम खान 

अमेठी,  ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अरुण कुमार के कुशल निर्देशन एवं अथक  प्रयास से जनपद को माह दिसम्बर 2020 में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद अमेठी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। मा. मुख्यमंत्री जी  ने भी निर्देश दिये हैं कि जन शिकायतों के निस्तारण  के प्रति गंभीर रहें, जिसको लेकर  जिलाधिकारी  अरुण कुमार  के निर्देशन में जनपद को अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर कुल 23805 संदर्भ प्राप्त हुए हैं, जिसके सापेक्ष अधिकारियों द्वारा 23249 संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है। शेष 556 सन्दर्भ समय-सीमा के अंदर लंबित हैं जिनका समयसीमा के अंदर ही प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को जनसुनवाई पोर्टल में दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। आईजीआरएस टीम के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा, , रामसूरत, मनीष कुमार, राजकुमार के कुशल प्रयास से जनपद जन शिकायत निवारण प्रणाली में शिकायतों के निस्तारण में माह दिसम्बर 2020 में  प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान आने पर जिलाधिकारी ने आइजीआरएस टीम व जनपदीय अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे