Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:विधि के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान


एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील के सिविल न्यायालय में संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा विधि के क्षेत्र में योगदान के लिए सिविल जज समेत वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व उपाध्यक्ष विनय शुक्ला तथा महामंत्री राम कुमार पाण्डेय ने सिविल जज विनीत यादव को अंगवस्त्रम् तथा सम्मान पत्र प्रदान किया। वही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र, शहजाद अंसारी, संजय ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह को कानून की किताबो के संग्रह संस्करण व अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। सिविल जज विनीत यादव ने कहा कि संविधान तथा न्याय व्यवस्था के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा विश्व में सर्वश्रेष्ठ आकी जा रही है। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने बार व बेंच के समन्वय के जरिये न्यायिक तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संचालन पूर्व अध्यक्ष रामलगन यादव ने किया। इस मौके पर आशुतोष सिंह, आद्या प्रसाद दुबे, राकेश सिह, जान्हवी प्रताप सिंह, अनूप पाण्डेय, राजेश तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे