Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को पुण्यतिथि पर किया नमन


आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। मेंहदावल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र के 11वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
बताते चले कि सन्तकबीरनगर के सब्जी मंडी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी विचारक पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें जुटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर जुटे सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि छोटे लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सकती है। ऐसे में उनके बताए रास्ते पर चलें और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। सभी कार्यकर्ता अभी से ही पंचायत चुनाव से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाये। जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाए। इस कार्यक्रम का संचालन राजमन यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता। रामदरश यादव, कोमल यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, आलोक यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, अमरेंद्र यादव आदि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे