Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई



आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। मेंहदावल विकास क्षेत्र स्थित नन्दौर निवासी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा अपने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई संदेश दिया गया। जिसमें उनके द्वारा भारत के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया गया। इस बाबत बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रवासियों को बधाई दिया और कहा कि सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व को मिलजुलकर आपसी प्रेम से मनाए। 26 जनवरी 1950 को सर्वसम्मति से बनाये गए संविधान को देश मे लागू किया गया। जो भारत के महान पर्व में शामिल है। अभी भी जूनियर स्तर के विद्यालयों में पढ़ाई न होने से इस बार भी बच्चे अपने घर पर ही गणतंत्र दिवस को मनाएंगे। अभी भले ही कोरोना वैक्सीनेशन प्रारम्भ हुआ है। लेकिन अभी भी कोरोना के नियमों का पालन सभी को करना है। बीता वर्ष कोरोना के कारण बहुत से जख्म दिया लेकिन अब इन सबको भूलकर नई सुबह के साथ इस गणतंत्र दिवस को मनाया जाएगा। सभी लोग इस पर्व को बहुत ही खुशी व उत्साह के मनाए और सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराये। जिससे इस गणतांत्रिक देश का झंडा पूरे विश्व मे बुलंद हो। इस तरह के अनेको बातो को कहा गया। साथ ही सभी क्षेत्रीय लोगो को गणतंत्र की शुभकामनाएं दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे