Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar थाना महुली में एसओ प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया झंडारोहण




सभी जवानों ने लिया शपथ
आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। महुली क्षेत्र में सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण किया गया। गणतंत्र दिवस पर इस बार कोरोना का भय कम रहा लेकिन मास्क आदि का उपयोग कर अभी इसके नियमो का पालन किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अब लोगो मे इसके समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। जिससे आम लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ इस बार गणतंत्र दिवस को मनाया।
इसी क्रम में महुली थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह द्वारा परिसर में झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस को मनाया। साथ मे पुलिसकर्मी, पीआरडी जवान और होमगार्ड के जवान भी उपस्थित रहकर झंडा रोहण में शामिल रहकर झंडे को सलामी दिया गया। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसकी महत्ता पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित पुलिस बल के सभी जवानों को शपथ दिलाते हुए बताया कि सभी लोगो को अपने कर्तव्यों पर चल न्याय पूर्ण कार्य करने की प्रेरणा हमे हमारा संविधान देता है। जो आजादी के बाद संविधान सभा द्वारा निर्मित संविधान को 26 जनवरी1950 को लागू किया गया था। इसलिए आज का दिन हम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इसलिए इसे राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाता है।हमे देश प्रेम और अखंडता के प्रति एक सजग प्रहरी के रूप में काम करना चाहिए। हम लोगों को किसी के साथ किसी प्रकार का पक्षपात नहीं करना चाहिए यही सबसे बड़ी आजादी है। इस तरह के तमाम बातों को मातहत कर्मियों को बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे