Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ संग की गयी बैठक




सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिया निर्देश
आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। मेंहदावल नगर में स्थित संस्कार मण्डप पर आज भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा बैठक किया गया। जिसका उद्देश्य आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सहभागिता किया गया।
इस बाबत बताते चले कि आज नगर के संस्कार मण्डप में भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री यादव के अध्यक्षता में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक किया गया। साथ ही मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा भी उपस्थित कार्यकर्ताओ से संवाद किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पंचायत चुनाव का आगामी महीनों में होना है। जिसके लिए अभी से सभी तैयारियो में जुट जाएं। भाजपा के विकासपरक नीतियों को जन जन तक पंहुचा कर भाजपा के समर्थन में लोगो को लाये और पंचायत चुनाव में भाजपा को सफलता दिलवाए। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के लिए प्रयास करे। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। इसीतरह से भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री यादव द्वारा भी संगठन की मजबूती सहित सभी बातों को उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा गया।
इस अवसर पर विधायक राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष, राम ललित चौधरी, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, विवेकानंद वर्मा, मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर निषाद, जिला मंत्री अरुण सिंह, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे