Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Amethi:राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई किया



महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये:अनीता सचान।
अलीम खान 
अमेठी:महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने आज लोक निर्माण विभाग अमेठी के निरीक्षण गृह में कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाईन व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी किया। राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष आज कुल 14 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करायी, जिसमें से आयोग की सदस्या ने 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
आज आई हुई शिकायतों में श्रीमती नरहरपुर, थाना भादर, मंन्जू देवी नरहरपुर, थाना भादर, सोनाली सूदामापुर हरदोइया, थाना मुसाफिरखाना,  गीता देवी मुधी थाना जामों, नसरीन नयापुरवा खैरातापुर थाना जगदीशपुर,सोनाली असैदापुर थाना गौरीगज, रेखा यादव मोहनपुर चंदेरिया थाना संग्रामपुर,  सोनपती पूरबविसारा थाना मुसाफिरखाना,  अमरावती भिठारी थाना संग्रामपुर,  प्रीतू यादव रेहलिया थाना संग्रामपुर,  अंकिता मिश्रा ठेंगहा थाना संग्रामपुर, आरती सिंह गौरीपुर थाना गौरीगंज, श्रीमती चटकीला कुर्मी का पुरवा जंगल रामनगर थाना अमेठी तथा  राजेन्द्र सोनारी रामगंज थाना अमेठी ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा। जिस पर राज्य महिला आयोग की सदस्या ने शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों का ससमय निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आयी हुई समस्त शिकायतों कों समस्त सम्बन्धित थाना/अधिकारियों को भेजने का निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल व महिला थानाध्यक्ष कंचन सिंह को राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत उपस्थित होकर अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से दे सकती हैं, जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये, उन्होंने कहा कि यदि पुलिस/सम्बन्धित विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर सी.ओ. अमेठी अर्पित कपूर, महिला थानाध्यक्ष गौरीगंज कंचन सिंह, भाजपा महामंत्री लल्लन प्रसाद मौर्या, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा बाजपेई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे