Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:जब जब भाजपा सरकार आई साथ में महंगाई लाई: श्रीचंद यादव


 वासुदेव यादव
अयोध्या। अयोध्या महानगर  के वरिष्ट सपा उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने कहा है कि बढ़ती महगांई की जननी भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा की सरकार आई है साथ में महगांई भी लाई है। 
 आज इस सरकार ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के मूल्य में आशातीत मूल्य वृद्धि कर यह सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों व अमीरों की मात्र है। आमजन गरीब व मध्यम वर्ग से इस सरकार का अब कोई हित व नाता नही है। कोरोनाकाल से ही जनता की कमर टूटा रहा व रोजगार चौपट था। ऊपर से इस मूल्य वृद्धि की मार से जनता और बदहाल हो रही है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दे से सबका ध्यान भटका रही है। 
 आज देश का युवा किसान परेशान है। इनकी सुधि सरकार को नही है। आये दिन मूल्य वृद्धि कर यह सरकार गरीबो को महगांई की मार से मरवा रही है। 
  देश व प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी व करनी को अब जान चुकी है। 2022 में जनता भाजपा को हटाकर सपा को गद्दी सौपेंगी क्योकि सपा ही विकास किसान व युवाओ की हितैषी है। सपा सर्व वर्ग व सम्मान की सरकार है जो सबको साथ लेकर चलती। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या का जितना विकास किया अब तक कोई सरकार नही की है। अयोध्या का विकास सपा की देन है। 
  श्री यादव ने बताया कि अयोध्या सरयू घाटों का निर्माण, भजन संध्या का निर्माण, सरयू घाटो पर चेंगिज रुमो का निर्माण, रैंन बसेरा का निर्माण, राम की पैड़ी का जीर्णोद्धार, अयोध्या के पार्कों का नव निर्माण, सायकिल पथों का निर्माण, बस अड्डे के निर्माण, अंडर सीवर व भूमिगत विद्युत तारों की सुविधाएं सब सपा की ही देन है। भाजपा सरकार मात्र जुमला देती व गाल बजाती है। सपा के कार्यो व पत्थरो को हटवाकर झूठा श्रेय मात्र लेना जानती है। यह सरकार अब मात्र चंद दिनों की सरकार है। यूपी की जनता सपा व पूर्व सीएम अखिलेश यादव की ओर आश लगाए हुए है। आने वाला समय अब सपा का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे