Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह


अश्वनी गुप्ता/अजीत श्रीवास्तव
जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील मुख्यालय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सेवादारों सहित क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने नगर में घूम घूम कर नगर वासियों से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान के अंतर्गत नगर वासियों का अंशदान एकत्रित किया।

जानकारी के अनुसार विधानसभा तुलसीपुर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथियों पूरे नगर में प्रभु राम की शोभायात्रा के साथ भ्रमण कर राम मंदिर निर्माण के लिए लोगो से अंशदान देने के लिए प्रेरित किया । हर्षित भाव से लोगों से कहते रहे "राम काज के लिए तेरे द्वारे आए हैं" लोगों ने उनके इस भाव पर नगर वासियो ने दिल खोलकर मंदिर निर्माण में दान भेंट किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आलोक जी पूर्व सभासद बनारसी लाल मोदनवाल प्रेम कुमार मित्तल, रामजी आर्य, श्याम सुंदर प्राचार्य शिशु मंदिर, पंकज जायसवाल, शिवम पांडे, रजत सोनी, संतोष जायसवाल व अशोक सहित दर्जनों लोग घर घर जाकर धनराशि नगर भ्रमण कर एकत्रित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे