Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda news:करनैलगंज में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समाधान दिवस का आयोजन


ज्ञान प्रकाश/ रजनीश
करनैलगंज(गोंडा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी कृषि/नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार चौहान की देखरेख में सोमवार को राजकीय कृषि भंडार करनैलगंज पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के लेखपाल भी किसानों की समस्याओं के समाधान में कार्यरत दिखे। मगर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी किसी भी बैंक का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नही समाधान दिवस में नही आये। जिससे बैंक से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण नही हो सका। दिवस में किसान सम्मान निधि से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिये किसान अपने कागजातों के साथ मौजूद थे। उनकी समस्याओं का निस्तारण सम्बन्धित लोगो द्वारा किया जा रहा था। उसी बीच उपकृषि निदेशक डॉ, मुकुल तिवारी व जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने कहा किसानो की समस्या का हर सम्भव निस्तारण करना है। किसानो को किसी तरह की समस्या नही होनी चाहिये। एडीओ ने बताया कि कुल 203 आवेदन आये। जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। अनूप कुमार वर्मा, पंकज पाठक, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार तिवारी, राहुल दुबे, जितेंद्र कुमार शुक्ल आदि पटल पर मौजूद रहकर कार्य कर रहे थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे