ओ• पी• भारती
वजीरगंज : स्थानीय शिक्षा  क्षेत्र में बेलिया स्थित बी डी चौहान इंटर कॉलेज में  बसंत पंचमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जनवादी पार्टी ने बुधवार को सामाजिक समरसता व सद्भाव स्थापित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती पूजन  के साथ हुई। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री ने कहा कि विद्या और ज्ञान की देवी  सबको सद्बुद्धि दें जिससे समाजिक समरसता और सद्भाव का उच्च मानदंड स्थापित हो। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान का संघर्षमयी इतिहास  रहा है।
उन्होंने आज के दिन मोहम्मद गौरी को शब्द वेधी बाण से मार कर स्वयं अपने को शहीद कर लिया था। चौहान जी    का     बलिदान
समस्याओं के साथ व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में देश के अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान सहभोज का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर महादेव चौहान,  राम सागर चौहान, अयोध्या चौहान, अर्जुन,  व शिवराज  समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 
 
 
 
 
 
 
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ