Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Pratapgarh:अवसान माता पूजन महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन


महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार के सुख समृद्घि हेतु की कामना

एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह के आयोजकत्व में द्वितीय विशाल  अवसान माता पूजन महोत्सव का आयोजन जिले के संडवा चंडिका विकासखंड के तेजगढ़ ग्राम सभा में  किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंची सुहागिन महिलाओं ने शामिल होकर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अवसान माता की पूजन अर्चन की।
इस बीच अवसान मैया के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजमायन हो गया। पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की।इस दौरान आयोजक की ओर से सुहागिन महिलाओं में वस्त्र मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, संतोष दुबे, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, ओमप्रकाश पांडे रामानुज दास, राजेश सिंह,विवेक उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राघवेंद्र नाथ शुक्ल, देशराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्रीमती सिंधुजा मिश्रा, अभय राज सिंह, डीपी इंसान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र के साथ ही क्षेत्र के 51 अतिथियों को आयोजक की ओर से अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे