बेहद सौम्य व मिलनसार रहे–चौ0औरंगजेब आलोक कुमार बर्नवाल सन्तकबीरनगर। बखिरा नगर पंचायत में वयोवृद्ध भाजपा नेता रामजी बरनवाल के मृत्यु पर भाज...
बेहद सौम्य व मिलनसार रहे–चौ0औरंगजेब
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बखिरा नगर पंचायत में वयोवृद्ध भाजपा नेता रामजी बरनवाल के मृत्यु पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। जनपद के हर क्षेत्र में भाजपा के वयोवृद्ध भाजपा नेता के मृत्यु पर भाजपा ही नही अन्य पार्टी के नेताओ ने भी गहरा शोक जताया है।
बताते चले कि बीते दिन बखिरा कस्बा निवासी वयोवृद्ध भाजपा नेता रामजी बरनवाल बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिससे बीते दिन इनके मृत्यु होने से कस्बे शोक की लहर हो गई। जनसंघ से जुड़े और व्यापारी समाज मे भी इनकी लोकप्रियता बनी रही। इसी कड़ी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब द्वारा भी इनके मृत्यु पर शोक जताया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वयोवृद्ध भाजपा नेता के निधन होने से स्थानीय स्तर पर भाजपा पार्टी में एक बड़ी क्षति हो गई है। अतीत से लेकर वर्तमान तक अपने कार्यो से पार्टी में अपनी खास पहचान बनायी थी। जनसंघ से जुड़े और वर्तमान तक भाजपा पार्टी के साथ हमेशा से जुड़े रहे। बेहद सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के रहे। इस तरह से उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस तरह से अनेको बातो को इनके द्वारा कहा गया और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
COMMENTS