Sant kabir nagar शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को महुली पुलिस ने किया गिरफ्तार | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को महुली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को महुली पुलिस ने किया गिरफ्तार



आलोक कुमार बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 313/20 धारा 376 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता कमरुलहुदा पुत्र आलमगीर निवासी सोनहन थाना धनघटा जिला सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
इस बाबत बताते चलें कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज रविवार को थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल से उ0नि0 रामप्रवेश यादव, हे0का0 मो0 आरिफ शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे