Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar सीडीओ ने औचक निरीक्षण में मनरेगा में हो रहे गोलमाल को रंगेहाथ पकड़ा



सीडीओ द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश

आलोक कुमार बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश के विकासखंडो में मनरेगा आदि सभी योजनाओं में गोलमाल का सिलसिला निरन्तर चलता रहता है। कभी कभी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने अगर औचक निरीक्षण कर लिया तो मामले पकड़ में आ जाते है। नही तो ब्लॉक कर्मचारियों के मदद से अधिकांश जनप्रतिनिधि भी गोलमाल करने में सफल हो जाते है। लेकिन इस बार बेलहरकला ब्लॉक में अचानक पहुँचे सीडीओ अतुल मिश्रा द्वारा मनरेगा कर्मचारी व बीडीसी सहित जनप्रतिनिधि को मस्टररोल पर विभिन्न व्यक्तियों के अंगूठे के निशान पर एक ही व्यक्ति द्वारा अंगूठा लगाया जा रहा था। जिसमे औचक रूप से पंहुचे सीडीओ ने रंगेहाथ यह गोलमाल को पकड़ा गया। जिससे सीडीओ को इस गोलमाल पर रोष जाहिर करते हुए सख्ती से दोषी जन प्रतिनिधि व मनरेगा जेई पर विधि सम्मत कार्यवाही हेतू एडीओ पंचायत को निर्देश दिया गया।
समाचार लिखे जाने तक ब्लॉक के जिम्मेदार द्वारा आरोपियों के ऊपर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू तैयारी की जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे