एस के शुक्ला प्रतापगढ़। श्रीराम मंदिर निर्माण के निमित्त निधि समर्पण संकल्प यात्रा का आज छठवां दिन है। गोबरी में महर्षि च्यवन तपस्थली सिद्...
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। श्रीराम मंदिर निर्माण के निमित्त निधि समर्पण संकल्प यात्रा का आज छठवां दिन है। गोबरी में महर्षि च्यवन तपस्थली सिद्धपीठ में विश्राम के बाद । इस यात्रा का काफ़िला कोहड़ौर, कटारी, अतरशंड, मदाफरपुर, कोनी,किशुनगंज, मदुरा रानीगंज,उसका की ओर बढ़ चुका है। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निधि समर्पण अभियान के अन्तर्गत प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने अपने नेतृत्व में 9 फरवरी से सप्तदिवसीय निधि समर्पण यात्रा का शुभारंभ किया था, आज इस यात्रा का छठवां दिन है। श्रीराम मंदिर निर्माण के निमित्त निधि समर्पण संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने गोबरी में अंतर्जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस आयोजन से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। कोहड़ौर बाजार में पदयात्रा के दौरान राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे के साथ पुरा क्षेत्र , राम राला की भक्ति में डूब गया।इस यात्रा के दौरान मदाफरपुर में रहेने वाले निवासी प्रदीप उपाध्याय ने स्वतः राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सात पुश्तों के नाम से निधि समर्पण किया। 15 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा का उपदेश है। सदियों से लंबित अयोध्या के श्रीराम मंदिर विवाद के सफ़लतम निर्णय और महान उपलब्धि भी है। लगभग पाँच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद हम और आप उस पीढ़ी का हिस्सा हैं जो कि श्रीराम मंदिर निर्माण के साक्षी बनेंगे, इसके लिए हमें स्वयं को सौभाग्यशाली समझना चाहिए।अवध प्रांत के स्थानीय निवासी राजीव मिश्रा, गौरव कुमार , विवेक सिंह, अशोक मिश्रा, रनवीर यादव, अंदीप कुमार , रमेश मिश्रा, अमित कुमार, राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
COMMENTS