Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:मानवता से बढ़कर कोई धर्म नही: स्वामी राममिलनशरण

अयोध्या। मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। धर्म हमें सद मार्ग प्रदान करता है। हम सभी को मानव जन्म पुण्य कर्मों के चलते ही मिला है।  मानव को यथा समर्थ जरूरतमंद व पात्रों को दान पूरी तरह से करते रहना चाहिए। उक्त बातें सरयू कुंज मंदिर वशिष्ट कुंड के वर्तमान सरवराहकार स्वामी राम मिलन शरण जी महाराज ने कहीं।

   

   उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। देश विदेश से राम भक्तों अयोध्या आकर सरयू स्नान व मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य करते हैं। अयोध्या को जल्द विकसित किया जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले सभी भक्तों को समय अनुसार अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 आगे स्वामी राम मिलन शरण जी महाराज ने कहा धार्मिक नगरी में भक्तों का आवागमन चलता रहता है। ऐसे में सरकार शासन प्रशासन को चाहिए कि भक्तों को कोई कष्ट ना हो ऐसी सुख सुविधा धार्मिक महत्ता की नगरी में प्रदान की जानी चाहिए। जब यात्रियों को सुख सुविधा सरकार व स्थानीय प्रशासन मुहैया कराएगा तो धर्मनगरी का उत्थान व विकास होगा। जिसके चलते रोजी रोजगार उत्पन्न होंगे। हमारा देश व समाज दोनों तरक्की उन्नति कर विकसित होंगे। जिससे हम सभी का जीवन स्तर और ऊंचा होगा। 

 अयोध्या में राम लला का भव्य दिव्य नव्य मन्दिर बन रहा है। भक्त गण 24 घण्टे दान कर रहे है। अब तक 1590 करों ट्रस्ट के तीनों खातों में आ चुका है। चंदा दान समर्पण निधि आदि सब दिल खोल कर कर रहे है। इससे मन्दिर निर्माण में धन आड़े नही आएगा। देश विदेश में हिन्दू राम भक्त है। सब सहयोग कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे