Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:साकेतवासी बालमुकुंददास वेदांती की पुण्यतिथि धूमधाम से मनी

 

वासुदेव यादव

अयोध्या। श्रीराम  नगरी अयोध्या के बीचों बीच स्थित श्रीराम आश्रम के संस्थापक महंत साकेतवासी संंत बालमुकुंद दास वेदांती  के पुण्यतिथि पर प्रांगण में राम नगरी के प्रमुख संत महंतों ने श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और विशाल भंडारे का अयोजन संपन्न हुआ।

  इस मन्दिर के वर्तमान महन्त गौ सन्त सेवी महन्त स्वामी जयराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में पुण्यतिथि समारोह आयोजित हुवा। इस दौरान अयोध्या के मुख्य सन्त महन्त धर्माचार्यों ने बालमुकुंद दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन व याद दिया।

 मन्दिर के युवा महन्त जयराम दास महराज ने बताया कि दिव्य कार्यक्रम में श्री मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, श्री रामवल्लभाकुंज के  महंत  रामशंकरदास वेदांती  एवं  अधिकारी संत राजकुमारदास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ,  चक्रवर्ती राजा  दशरथ महल बड़ी जगह के महंत  देवेंद्र प्रसादाचार्य महराज , महंत अवध बिहारी दास , श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के  सदस्य  कामेश्वर चौपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत धर्म जागरण प्रमुख सुरेंद्र एवं महानगर प्रचारक अनिल , युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र, महेंद्र उपाध्याय, सह सम्पादक वैद्य आर पी पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह निरंजनपुर बस्ती एवं  रामानंद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे