Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda:सशक्त महिला से ही बनेगा सशक्त भारत : संजय कुमार


रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज,गोंडा: महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य प्रतिभा मानव सेवा संस्थान गोंडा के तत्वाधान में गोंडा जनपद की विभिन्न विकास खंड की सैकड़ों महिलाओं ने अपने सशक्तिकरण के इस दिवस को बहुत ही उल्लास के साथ मनाया और नए नए माध्यमों से अपने सर्वांगीण  विकास के अपने लक्ष्य को दोहराया। इस मौके पर शिरकत करते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड,  संजय श्रीवास्तव ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के विकास को उनके सशक्तिकरण के माध्यम से होने वाले विकास को महिला दिवस को सार्थकता से जोड़ते हुए कहा कि बिना महिलाओं के सशक्त हुए एक सशक्त राष्ट्र को कल्पना नहीं की जा सकती।
आज के कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए दिव्य प्रतिभा मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष  चंद्रकांत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी संस्था गोंडा जनपद के हर महिला के विकास के लिए अपना शत प्रतिशत देगी।
कार्यक्रम को अध्यक्षता दिव्य प्रतिभा मानव सेवा संस्थान के प्रबंधक  रंजीत कुमार जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न महिलाओं ने अपने विकास की गाथा को सब महिला सखियों के सामने रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेशकार मिश्र, ललित मिश्र, रामकुमार मिश्र , पद्मा, रानिकेतकी, सुमन, आरती , संजू इत्यादि महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे