Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर तैयार की रणनीति


एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। अफीम कोठी सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में योगी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न जनता के बीच मनाएगी। इस दौरान कोरोना पर नियंत्रण, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य से जुड़ीं कई उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 19 से 26 मार्च तक अलग-अलग दिनों के हिसाब से अलग-अलग कार्यक्रम भी तय किए गये हैं। 18 मार्च को योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। इनमें पार्टी के विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, लेकिन जिन विस क्षेत्रों में विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्रीय सांसद और एमएलसी मौजूद रहेंगे। बैठक में तय किया गया कि ब्लॉक में किसानों के बीच भाजपा के कार्यक्रम होंगे, जिनमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसानों को बताया जाएगा कि सरकार ने उनकी बेहतरी के लिए क्या-क्या योजनाएं चला रखी हैं।भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को ध्यान में रखकर कार्यक्रम करेगी। वहीं रेहड़ी, खोमचे वालों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सभी बूथों पर सम्पर्क अभियान किया जाएगा।ज़िलों में प्रेस कांफ्रेंस के अलावा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला समेत कई आयोजन किए जाएंगे।  कार्यक्रम के मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, सतीश चौरसिया, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, राजेश सिंह महामंत्री, अभिषेक वैश्य, अनुराग मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ला, भुवनू सिंह, पप्पन सिंह, टिशू शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष जेठवारा संजय मिश्रा, रामासरे पाल, अशोक सरोज पवन गौतमजी  आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अशोक मिश्रा जिला महामंत्री ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे