Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव के बाग में बुधवार सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे एक 30 बर्ष के युवक का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भिरवा निवासी सुबाष चंद यादव पुत्र रामचंद्र यादव (32) के रूप में हुई।
मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया सुबाष लखनऊ में सटरिंग का काम करता था। होली के दो दिन पूर्व घर आया था। तभी से शराब के नशे में पत्नी को बुरी तरह मारता पीटता था। विरोध करने पर मुझे भी गाली देता था। तीन दिन पूर्व शराब के नशे में पत्नी इंद्रावती को बुरी तरह मारा पीटा। जिससे आजिज आकर वह अपने पिता के घर रमवापुर चली गयी। दो दिन पूर्व घर से लखनऊ जाने के लिए कहकर निकला।लेकिन ससुराल पहुंच गया। आज उसका शव ससुराल के बगल के गांव के बाग में मिला है। ग्रामीणों ने बताया मृतक अक्सर शराब पीता था। परिवार समेंत पुरा गांव परेशान था। तीन साल पूर्व गांव के विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर आया था। मृतक के शादी 15 बर्ष पूर्व हुई थाना क्षेत्र के रमवापुर में हुई थी। परिवार में पत्नी इंद्रावती के साथ ही बेटी प्रियासीं सात वर्ष ,रूबी तीन वर्ष और इकलौता बेटा हिंमाशु 10 वर्ष है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे