Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar शासन के विरोध में साइकिल रैली निकाल रहे पूर्व प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



युवा बेरोजगार हैं, सरकार जश्न मना रही हैं-जयराम पांडेय

आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जहाँ एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार अपने चार साल की उपलब्धियों को आम जनता में चौपाल लगाई जा रही है। वही प्रदेश की विपक्ष में रहे समाजवादी पार्टी ने विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतरने का प्रयास किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को यूपी की योगी सरकार चार साल के कार्यकाल की पूर्णता पर कार्यक्रम कर रही थी, वही विपक्ष की पार्टी समाजवादी की तरफ से साइकिल यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय को मेंहदावल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यूपी सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरा करने पर साईकिल यात्रा निकाल कर विरोध करने जा रहे सपा के दिग्गज नेता और मेंहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय को मेंहदावल पुलिस ने गिरफ्तार किया। जहाँ पर सपा नेता ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहा हैं सरकार जश्न मना रही हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर बरगद की भांति फल फूल रहा हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति असर नही दिख रहा हैं। वही गड्डा मुक्त सड़को के दावे भी खोखली चल रही है। जहाँ सड़कें गड्ढा मुक्त करने के बहुत कार्य कागजो में हुए लेकिन धरातल पर काम नही हुए। पौध रोपड़ के लिए गड्ढे खोदने और दूसरे कार्यों के लिए जिन जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल दिखाया गया वह नंबर स्कूटर और बाइक के निकले। प्रदेश के ओद्योगिक विकास की भी झूठी कहानी सुनाने में भाजपा का जवाब नही हैं, न कही निवेश हो रहा हैं न कही विकास। भाजपा में झूठ बोलने का कॉम्पटीशन चलता है। कौन कितना झूठ बोल सकता हैं। भाजपा सरकार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं, सरकार एनसीआरबी की रिपोर्ट को झुठला रही हैं। प्रदेश बदहाल हैं और जनता बेहाल हैं। सपा के कराए गए कार्यो का उद्घाटन कर विकास की वाह वाही लूट रही हैं। इस साइकिल यात्रा निकालने के दौरान सपा नेता फूलचंद यादव, बाराखाल ग्राम के युवा सपा नेता विजय यादव, अशोक यादव, हरीश यादव, महेश यादव आदि सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सपा नेता ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर साधा निशाना

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी आज कही सड़क पर उतरकर कही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इसी कड़ी में सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल के कार्यकाल के जश्न पर निशाना साधा है। वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह ने सरकार के चार साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चार साल में यूपी बदहाल और जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। किसान अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे है। युवा बेरोजगार है। भाजपा सरकार चार साल बेमिसाल झूठ का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था के हालात तो प्रदेश में दयनीय हैं। महिलाओं के प्रति हिंसा में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर हैं। सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि सपा के सरकार में हुए विकास कार्य को वर्तमान भाजपा सरकार वाहवाही बटोरने का काम कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे