Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश हित में करती है कार्य :- हरिओम मिश्र

पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने समूचे जनपद में मनाया 41 वां स्थापना दिवस,किया ध्वजारोहण

एस•के•शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस समूचे जनपद के मंडल व वार्ड तथा बूथ स्तर पर मनाया गया। वहीं पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा की अध्यक्षता में व महामंत्री राजेश सिंह के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी  की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उन्होंने इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश देते हुए कहा गया कि प्रदेश तथा देश में भाजपा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसे जन-जन तक पहुंचाने तथा इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना है इसके लिए सतत रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। श्री मिश्र ने कहा कि चार दशकों में भाजपा ने लगातार नई ऊंचाइयां छूई। अब पिछले 06 सालों से नरेंद्र मोदी भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री हैं। वैसे इसके मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी।
आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हो चुकी है, जिसके पास देश की लगभग 70 फीसदी आबादी का साथ है।पार्टी की स्थापना को अब तक पूरे 41 साल हो चुके हैं। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश में विभिन्न उपलब्धियॉ हासिल हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ मिलने का स्वप्र देखा था उसे भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पूरा करने का भरसक प्रयास कर रही है।
इस मौके पर महामंत्री पवन गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह, मनीष सिंह, अजय, जिलामंत्री यशोदा श्रीवास्तव आदि ने अपने अपने विचार किए व्यक्त किए। कार्यक्रम के मौके पर आशुतोष सिंह, विक्रम सिंह, अनुराग, ददन सिंह, रविंद्र पटेल, गजराज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर देल्हूपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष विजय कौशल की अध्यक्षता में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी जी रहे। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहां कि देश की सत्तारूढ पार्टी भाजपा का गठन अस्सी के दशक की शुरुआत में हुआ था। अब यह देश की सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बन चुकी है, जिसके पास एक बेहतरीन ढांचा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी । इसी प्रकार जिले के समस्त मंडलों एवं वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी के स्थापना दिवस मनाया। वही वूथ स्तर के अध्यक्षों ने अपने अपने घरों पर ध्वजारोहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे