Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda: आग लगने से 16 बीघे फसल जलकर ख़ाक


रजनीश/ ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग से करीब 16 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक पूरी तरह फसल जलकर राख बन चुकी थी। बाकी आसपास के खेतों में आग को फैलने से बचा लिया गया।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण के मजरा कुन्नू पुरवा में राजेन्द्र मौर्या, कन्हई लाल, मैकू लाल व विश्राम के खेत मे लगी गेंहू की फसल को काट कर ट्रक्टर से गेंहू निकवाने के लिए इकट्ठा किया गया था। अचानक गेंहू के ढेर में अचानक आग लग गई। जिससे करीब 16 बीघे गेंहू की फसल जल गई। मौके पर डायल 112 की पुलिस व दमकल वाहन देर से पहुंचा। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
सूचना मिलने के बाद मौके पर लेखपाल जितेंद्र शुक्ला ने पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे