Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda: पूर्व प्रवक्ता का निधन, शोक


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। नगर के कन्हैया लाल इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता अंग्रेजी विषय के विद्वान कौशल किशोर चतुर्वेदी का गुरुवार की रात्रि हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षक जगत व नगर वासियों में शोक की लहर है। शुक्रवार को सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक व उनके चहेते लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। कौशल किशोर चतुर्वेदी गांधी नगर करनैलगंज के मूल निवासी थे। पूर्व में नगर के कन्हैया लाल इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता थे। उनके पढ़ाए विद्यार्थी क्षेत्र में हजारों की संख्या में हैं। रिटायर होने के बाद भी वर्तमान में अपने निवास पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाते रहते थे। गुरुवार की रात्रि हृदय गति रुक जाने से उनका असामयिक निधन हो गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे