Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda:लॉकडाउन के दूसरे दिन भी चला सफाई व सेनिटाइजेशन अभियान


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सफाई व सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। करनैलगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने जोरदार सफाई अभियान व सैनिटाइजेशन का काम किया गया।
शनिवार को आधे हिस्से में यह कार्य कराया गया था। जिसमें करीब 2 दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों ने मार्गो की सफाई के साथ-साथ नालियों की सफाई एवं नगर में गंदगी को दूर करने व दवाओं का छिड़काव एवं सेनीटाइजेशन का काम किया। नगर के कई मोहल्लों में जबरदस्त कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। उन मोहल्लों को पूरी तरह सैनिटाइजेशन किया गया है। जहां पर कोरोना के एक्टिव केस मिले हैं। वहां उस घर के साथ-साथ आसपास के घरों को भी सैनिटाइजेशन कराया गया जा रहा है। इस कार्य में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा भी हो रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव रंजन सिंह का कहना है कि इस कोरोना संक्रमण के दौरान सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्हें लगातार लॉकडाउन के दौरान साफ सफाई, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर लगाया गया है। जो कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। दो दिनों में नगर के सभी मोहल्लों की सफाई व सेनिटाइजेशन का काम युद्ध स्तर पर हुआ है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे