Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar चिलचिलाती धूप में चुनाव सिम्बल के लिए इंतज़ार करते उम्मीदवार, प्रशासन रहा बेपरवाह



तय समय से 1.30 घण्टे लेट रहा सिम्बल वितरण
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बेलहर कला ब्लॉक पर बुधवार को चुनाव में सहभाग करने वाले लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठी रही। लोग कोरोना को भूल गए और बिना मास्क के लोग परिसर में घूमते नजर आये। लोग अपने चुनाव निशान को जानने के लिए चिलचिलाती धूप में इन्तजार करते रहे लेकिन तय समय से ड़ेढ घण्टे बाद सिम्बल का वितरण किया गया। महिला व पुरुष अपने अपने सिम्बल का इंतजार करते रहे। समय से चुनाव निशान का आवंटन नहीं होने से हताश दिखने लगे। गर्मी से हैरान व परेशान भी दिखे।
इसके साथ ही विकास खंड बेलहर कला परिसर में बुधवार को नामांकन पत्र वापसी के लिए भी लोग उपस्थित रहे और अपने अपने काउंटर पर लाइन लगाए रहे।
आज प्रधान पद हेतु 150, क्षेत्र पंचायत के 35 व ग्राम सदस्य के 24 लोगों ने नामांकन पत्र वापस किया। चुनावी मैदान के जंग में वर्तमान में कुल प्रधान पद हेतु 352, क्षेत्र पंचायत के 305 व ग्राम सदस्य के लिए 722 लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी है।इस तरह से कुल प्रत्याशी 1379 ही मैदान में है और अपने किस्मत को आजमा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे