Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समथर: चुनावी रंजिश में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह 

झांसी:समथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छपार में दो पक्षों में मारपीट गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व हुए ग्राम प्रधानी के चुनाव में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। उन्हीं मतभेदों के चलते आपसी बिबाद होने की घटना होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

 पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम छपार निवासी स्वरूप सिंह पुत्र कृपाराम राजपूत ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम के संजीव टीटीआई पुत्र अज्ञात, रामनरेश पुत्र अज्ञात,कमलाचरण पुत्र अज्ञात, धर्मेंद्र पुत्र अज्ञात, आशीष पुत्र अज्ञात, उमेश पुत्र अज्ञात, संजय पुत्र अज्ञात भारत पुत्र अज्ञात, अन्नू पुत्र अज्ञात निवासी गण छपार गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए पुलिस ने तहरीर केआधार पर उपरोक्त सभी के विरुद्ध धारा 147,323,504,506,336 के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 


वहीं दूसरे पक्ष के संजीव कुमार राजपूत पुत्र सुखनंदन ने  पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर पर बैठा था। तभी ग्राम के निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र अज्ञात,स्वरूप सिंह  पुत्र अज्ञात, रविन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात, रामजी शरण पुत्र अज्ञात,जयपाल 

पुत्र अज्ञात, दिलीप पुत्र अज्ञात, चरनसिंह पुत्र अज्ञात,निवासीगण ग्राम छपार आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त के विरुद्ध तहरीर के आधार पर धारा 147,352,504,506,336 में मामला पंजीकृत कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे