Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: दहेज़ की मांग को लेकर महिला को घर से निकाला

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पैरौरी के मजरा अमृतपुरी पुरवा निवासी अंग्रेज निषाद ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि वर्ष 2019 में उसने अपनी बहन गुड़िया की शादी कोतवाली देहात अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से किया था। शादी में ही वह विदा होकर अपने ससुराल गई और पत्नी धर्म का निर्वहन करने लगी। कुछ दिन तक सब कुछ सही था। उसके बाद ससुराल वाले दहेज कम मिलने की बात कहते हुये उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बहन की प्रताड़ना की सूचना पाकर वह बहन के ससुराल गया। जहां उससे बाइक व सोने की अंगूठी की मांग की गई। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसकी बहन को घर से बाहर कर दिया गया। यही नही अपने साथ न ले जाने पर उसे जान से मार देने की धमकी भी दी गई। वह अपनी बहन को घर ले आया। तब से वह मायके में ही रह रही है। सोमवार की शाम उसके बहनोई सहित अन्य लोग आये और कागज पर जबरन अंगूठा व हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मार पीट भी किया। कोतवाल व सीओ के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मगर दोनो फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहे थे। प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर अपराध विनय यादव का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नही है। न ही कोई प्रार्थना पत्र ही मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जाँच व कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे