Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परसपुर पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज सर्किल के पसका पुलिस ने छेड़खानी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि लड़की से छेडखानी करने के आरोपी अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र लखन यादव निवासी ग्राम सनौली मोहम्मदपुर बच्ची माझा थाना उमरी बेगमगंज को थाना परसपुर में लड़की से छेड़खानी के मामले में पंजीकृत अभियोग के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वे मय हमराह हेड कांस्टेबल अमीर आलम शाही व अनिल पटेल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर ग्राम पसका नन्दौर में मौजूद थे। जिस अभियुक्त सुनील कुमार यादव की तलाश थी उसकी सूचना मिली। उसी समय नन्दौर के पास बंधा सड़क चौराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे