Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। वह दूरदर्शी सोच और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे। अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में उन्होंने स्टील अथारिटी आफ इंडिया, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता और अहमदाबाद, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन जैसी संस्थानों की स्थापना कर देश के विकास को नया आयाम दिया।
उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने पूर्ण स्वराज का नारा दिया था। आजादी भारत का सपना साकार करने के लिए 3259 दिन जेल में रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। देश जब आजाद हुआ था तब यह कई तरह की समस्याओं से घिरा हुआ था। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व ने देश को एक दिशा दी, जिस पर चलकर आज देश यहाँ तक पहुचा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व में ऐसी कई बातें थी, जो सीखने लायक है। जैसे महात्मा गांधी के प्रति निष्ठा का भाव, देश की सेवा करने का भाव, और बच्चों को दुलार करने का भाव।
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुहम्मद अकरम, मुहम्मद परवेज अख्तर, अलीमुद्दीन, शहनवाज़ मुनीर, असगर अली, इश्तियाक अहमद, अब्दुल खालिद, अतीक अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे