Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने की बैठक, बनी रणनीति



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जनपद के दक्षिणांचल मे स्थित धनघटा थाना हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। इस समय धनघटा थाने पर तैनात थानाध्यक्ष आर.के.गौतम सत्ता धारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के निशाने पर है। भाजपा के हैंसर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष पी.एन.सिंह अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धनघटा स्थित शिवमंदिर पर हैंसर मण्डल, लोहरैया मण्डल व पौली मण्डल के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर थानाध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पी.एन.सिंह ने कहा कि धनघटा थाने पर तैनात थानाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रताड़ित करने का काम करता है तथा पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता की बात नहीं सुनते हैं। सरकार विरोधी कार्य करने में मस्त रहते हैं। जबकि सरकार का सख्त आदेश है कि कार्यकर्ता मान सम्मान प्रत्येक अधिकारी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हमारी बात नहीं सुनी गयी तो हम लोग आर पार की लड़ाई करने के लिए मजबूर हो जायेंगे। हमने पार्टी के जिलाध्यक्ष के सामने अपनी बात रख दी है। यदि जिलाध्यक्ष द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम सभी कार्यकर्ता सामूहिक पार्टी से इस्तीफा देने को मजबूर हो जायेंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से उमेश सिंह, कपिलदेव कन्नौजिया, राम अषीश मिश्र, जीउत लाल निषाद, राणा प्रताप सिंह, ध्रुवचंद, सुधीर वर्मा, विजय कुमार चौधरी, अजय कुमार, मुनीर चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे