Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:पुरोहित समाज की बैठक में समाजोत्थान पर दिया गया जोर, आये सुझाओ पर अमल की बनी रणनीति

वासुदेव यादव 

अयोध्या। पांडेय पुरोहित समाज की रविवार को जानकीघाट पर आकस्मिक बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष सीताराम पांडेय उर्फ बबलू ने किया। जबकि संचालन महामंत्री राजेश पांडेय ने किया।

  इस दौरान बैठक में आए समाज के सभी लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए समाज के उत्थान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं अपने अपने सुझाव प्रदान किए। जिस पर सभी ने अमल करने की बात कहीं। समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष सीताराम पांडेय ने कहा कि समाज का अध्यक्ष होना एक गौरव की बात है, साथ ही यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम अकेले कुछ नहीं कर सकते है। जब हमारा समाज तन मन धन से हमारे साथ होगा। उनके सुझाव सहयोग हमें मिलते रहेंगे और सभी एकजुट एक राय रहेंगे तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के युवा पथ प्रदर्शक व गाइड और पुरोहित का काम करते हैं। ऐसे में समय के साथ सभी को शिक्षित प्रशिक्षित और वर्तमान टेक्निक से हाइट किया जाएगा। आज का युग विज्ञान व तकनीक का है। हम सबको समय के साथ चलना होगा। समय परिवर्तनशील रहा है। हम सब को भी समय के साथ अपने आप को ढालना होगा। जबकि महामंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि पुरोहित समाज अयोध्या के सरयू घाटों पर पूजा पाठ कराता आ रहा है। साथ ही युवागण अयोध्या में गाइड का काम करते हैं। ऐसे में सभी के उत्थान, विकास रोजी रोजगार को ठीक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिनका पहचान कार्ड नहीं बना है। उनका कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही अयोध्या के प्रमुख चौराहा तिराहा पर जो गाइड का काम करते हैं। उसमें से एक व्यक्ति को प्रमुख बनाया गया है। ताकि कोई समस्या हो तो उसका समाधान तत्काल करवाया जा सके। 

  इस दौरान समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि कोई नशा पानी नहीं करेगा और सरयू घाटों पर पुरोहित समाज का जो वेशभूषा होता है। उसको अवश्य ही धारण करेगा।

 समाजसेवी उत्तम पांडेय ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सबको एकजुट होना होगा। सामाजिक बुराइयों को त्यागना होगा। साथ ही एक दूसरे की मदद करना होगा  इसके लिए सभी को शिक्षित प्रशिक्षित व जागरूक होना होगा। साथ ही आर्थिक संपन्नता पर जोर देना होगा और समय के साथ खुद को बदलना होगा।

  इस दौरान समाज के अगुवा शंभूनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने कहा एकता में ही बल है। हम सबको मिलकर चलना होगा। जबकि दुर्गेश पांडेय ने कहा कि हमारे समाज का गौरव बहुत ही ऐतिहासिक रहा है। हम सभी को समाज के उत्थान हेतु सतत काम करना है। जबकि प्रदीप पाण्डेय, कर्म राज पांडेय, अमित पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय आदि अन्य ने भी समाज के उत्थान के बारे में अपने राय प्रकट किए।

 इस दौरान बैठक में पुरोहित समाज के अग्रज रामनाथ पांडेय, लवकुश पांडेय उर्फ ननकू, नंदलाल आदि अन्य शैकडोजन शामिल रहे और अपने विचार प्रकट कर समाज उत्थान पर जोर दिए एवं संगठन की मजबूती व विस्तार पर आवश्यक बल दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे